Common Wealth Game 2022 जो कि इंग्लैंड के बर्मिंघम में हो रहा है। यह 22वाँ कॉमन वेल्थ गेम है। इस खेल की शुरुआत 28 जुलाई को हुआ था, आज इस खेल का 9 वाँ दिन है। इस CWG 2022 का अंत 8 अगस्त सोमवार को है। अभी तक हमारे भारतीय खिलाड़ियों ने कुल 33 मेडल जीता है, जिसमें 9 गोल्ड, 10 सिल्वर, 9 ब्रॉन्ज़ है। अब हम आपको पहले दिन से लेकर नौवें दिन तक हमारे भारतीयों ने क्या-क्या मेडल जीता है उसके बारे में बताएंगें।
Table of Contents
CWG 2022 में भारतीयों ने पहले दिन जीता
बर्मिंघम में चल रहे CWG 2022 में पहले दिन भारत ने सिल्वर मेडल जीता है। यह पहला मेडल जीतने वाले भारतीय का नाम संकेत महादेव सरगर है। इन्होंने यह पदक वैट्लिफ्टिंग (weightlifting) में जीता है और इस वैट्लिफ्टिंग में संकेत महादेव सरगर ने 248 KG का भार उठाया।
CWG 2022 में भारतीयों ने दूसरे दिन जीता
भारत की महिला खिलाड़ी मीराबाई चानू ने CWG 2022 के दूसरे दिन भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। यह पदक मीराबाई चानू ने 49 KG weightlifting में जीता है। मीराबाई चानू के साथ-साथ गुरुराजा ने भी वैट्लिफ्टिंग में ही 269 KG का भार उठाकर कांस्य पदक जीता है। इन दोनों खिलाड़ियों के साथ हमारे भारत के महिला वर्ग की तीसरी खिलाड़ी बिंदियारानी ने भी वेटलिफ्टिंग में ही 86 KG का वजन उठाकर सिल्वर पदक को पक्का कर लिया है। CWG 2022 के दूसरे दिन तक भारत ने कुल 4 पदक हासिल कर लिया है।
CWG 2022 में भारतीयों ने तीसरे दिन जीता
CWG 2022 के तीसरे दिन भी भारत ने पदक जीता है। इस दिन भी भारत के मिजोरम में रहने वाले खिलाड़ी जेरेमी लालरिननुंगा वैट्लिफ्टिंग में ही 300 KG का वजन उठाकर गोल्ड पदक को अपने नाम कर लिया। अंचिता शेउली ने भी वैट्लिफ्टिंग में 313 KG का भार उठाकर स्वर्ण पदक को अपने नाम किया।
CWG 2022 में भारतीयों ने चौथे दिन जीता
CWG 2022 के चौथे दिन भारत ने कुल 3 पदक जीता है, जिसमें हमारे भारत की महिला खिलाड़ी सुशीला देवी ने जूडो गेम में रजत पदक हासिल किया। वही दूसरी तरफ पुरुष वर्ग में जूडो गेम में विजय यादव ने कांस्य पदक जीता। हमारे भारतीय खिलाड़ी हरजिन्दर कौर ने वैट्लिफ्टिंग मे कांस्य पदक जीता है।
CWG 2022 में भारतीयों ने पाँचवें दिन जीता
CWG 2022 के पाचवें दिन भारत की महिला टीम ने इतिहास रचा है। यह इतिहास लॉन बॉल में रचा है क्योंकि इसके पहले कभी भी भारतीय टीम ने इस गेम को कॉमन वेल्थ गेम में जीता नहीं था। इस गेम में इतिहास रचने वाली महिला टीम का नाम पिंकी, नयनमोनी साइकिया, लवली चौबे और रूपा रानी तिरके हैं। हमारी यह भारतीय टीम ने गोल्ड पदक जीता है। टेबल टेनिस में भी हमारे भारतीय पुरुष टीम ने स्वर्ण पदक जीता है। विकास ठाकुर ने भी वेटलिफ्टिंग में 346 KG का भार उठाकर रजत पदक जीता। टेबल टेनिस में रजत पदक जीता।
CWG 2022 में भारतीयों ने छठें दिन जीता
CWG 2022 के छठें दिन भी भारत ने अपनी जीत को कायम रखा। तेजस्विन शंकर ने हाई जंप में 2.22 मीटर की जंप लगाकर भारत को कांस्य पदक हासिल कराया। वेटलिफ्टिंग में लवप्रीत सिंह और गुरदीप सिंह ने 355 और 394 KG का भार उठाकर कांस्य पदक जीता। जूडो गेम में भारत की तूलिका मान ने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। स्क्वैश गेम में सौरव घोषाल ने कांस्य पदक जीतकर अपने नाम किया।
CWG 2022 में भारतीयों ने सातवें दिन जीता
भारत के पावरलिफ्टर सुधीर ने भारत को छठा गोल्ड मेडल दिया है। भारतीय एथलिटिक मुरली श्रीशंकर ने लॉंग जंप में रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है।
CWG 2022 में भारतीयों ने आठवें दिन जीता
CWG 2022 के आठवें दिन हमारे भारतीय पहलवान बजरंग पुनिया, दीपक पुनिया और साक्षी मलिक ने स्वर्ण पदक जीता। रेसलिंग में ही अंशु मलिक ने रजत पदक जीता। दिव्या काकरन, मोहित ग्रेवाल ने कांस्य पदक जीता है।
CWG 2022 में भारतीयों ने नौवां दिन जीता –

CWG 2022 के नौवें दिन कुश्ती में रवि दहिया ने गोल्ड मेडल जीता तो वही दूसरी तरफ महिला पहलवान विनेश फोगाट ने भी गोल्ड पदक हासिल किया। इसके साथ ही कुश्ती में ही पूजा को भी ब्रॉन्ज पदक जीता। CWG में महिला बॉक्सिंग में जैस्मिन ने ब्रॉन्ज पदक जीता। लॉन बाउल्स में भारतीय खिलाड़ियों ने सिल्वर मेडल जीता।
यह भी पढ़े : अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी : Atal Pension Yojana in Hindi
यह भी पढ़े : Credit SCORE क्या होता है | CIBIL Score Meaning in Hindi
For NCERT Solutions Please visit www.educationforindia.com