PM Kisan Samman Nidhi Yojana 2022 ऑनलाइन आवेदन करें

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply

PM Kisan Samman Nidhi Yojana क्या है?

देश भर के किसानों की आर्थिक मदद के लिए सरकार द्वारा कई तरह की योजनाएं चलाई जाती हैं। ऐसी ही एक योजना है PM Kisan Samman Nidhi । इसके तहत सरकार की ओर से किसानों को हर साल 6000 रुपये दिए जाते हैं। किसानों के खाते में हर चार महीने के अंतराल पर 2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।

Pradhan Mantri Kisan Samman Nidhi कब शुरू हुई?

PM Kisan Samman Nidhi Yojana : यह योजनं 1 दिसम्बर 2018 से लागू शुरू की गई यह किसानों के लिए वरदान साबित हो रही है। हाल ही मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के 10 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में PM Kisan Samman Nidhi Yojana की 11वीं किस्त ट्रांसफर कर दी | इस योजना के तहत पीएम मोदी ने डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए कुल 21,000 करोड़ रुपये सीधे किसानों के खाते में भेजे |

          शिमला में अपनी सरकार के 8 साल पूरे होने पर पीएम मोदी ने बटन दबाकर हर किसान के खाते में 2,000 रुपये ट्रांसफर किए हैं | यदि आप लाभार्थी किसानों में से एक हैं तो तुरंत अपने खाते की जांच करें की उसमें राशि आई है या नहीं। यदि यह राशि आपके खाते में नहीं आई है, तो यहां बताया गया है की आप इसके लिए आवश्यक जांच और कार्रवाई कैसे कर सकते हैं।

यह भी पढ़े-  IPO क्या है? यह कैसे काम करता है | What is IPO in hindi

पीएम किसान पर ऑनलाइन पंजीकरण कैसे करें ? PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply
PM Kisan Samman Nidhi Yojana Online Apply
 

स्टेप 1: किसान आधिकारिक वेबसाइट – https://pmkisan.gov.in/ पर पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभों के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। ‘किसान कॉर्नर’ (Farmers Corner) के अंतर्गत ‘नया किसान पंजीकरण’ (new farmer registration) विकल्प चुनें।

स्टेप 2: पीएम किसान पंजीकरण फॉर्म में सभी विवरण भरें और ‘ओटीपी भेजें’ (Send OTP) पर क्लिक करें। सत्यापन के लिए ओटीपी (OTP) दर्ज करें और आप पीएम किसान पोर्टल पर पंजीकृत हो जाएंगे।

पीएम किसान पोर्टल पर दी गई जानकारी के अनुसार सभी किसानों को बताया गया है की किसान सम्मान निधि की 11वीं किस्त प्राप्त करने के लिए उन्हें ईकेवाईसी (eKYC) करना अनिवार्य है। यदि आपने यह प्रक्रिया पूरी नहीं की है तो यह राशि आपके खाते में नहीं आई होगी। इसलिए इसे चेक करें और अगर ई-केवाईसी (eKYC) पूरा नहीं हुआ है तो तुरंत करवाएं। उसके बाद आपके खाते में पैसे आ जाएंगे।

इस तरह ऑनलाइन अपडेट करें KYC

PM Kisan Samman Nidhi Yojana
PM Kisan Samman Nidhi Yojana

          पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं – https://pmkisan.gov.in/ दाईं ओर उपलब्ध ईकेवाईसी (eKYC) विकल्प पर क्लिक करें। आधार कार्ड नंबर, कैप्चा कोड दर्ज करें और सर्च पर क्लिक करें। आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें। अब ‘गेट ओटीपी’ (Get OTP) पर क्लिक करें और प्राप्त ओटीपी को दर्ज करें। इससे आपका केवाईसी (KYC) अपडेट हो जाएगा।

ई-केवाईसी (eKYC) होने पर भी आपका पैसा नहीं आया तो क्या करें?

          आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत अपनी स्थिति और लाभार्थी सूची भी देखनी चाहिए। यदि आपका नाम लाभार्थी सूची की जाँच के बाद दीखता नहीं है, तो संभावना है की आपके आवेदन में कोई गलती है। इसे ठीक करने के लिए आप या तो ऑनलाइन पोर्टल पर और नजदीकी कृषि सहायता केंद्र पर ऑफलाइन जाकर सुधार कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana मे अपना नाम चेक करने का तरीका

1 | इसकी शुरुवात आपको पीएम किसान की आधिकारिक (Official) वेबसाइट से होगी https://pmkisan.gov.in/

यह भी पढ़े-  All Bank Missed Call Balance Check Number

2 | होम पेज पर आपको फार्मर्स कॉर्नर (Commerce Corner) का विकल्प (Option) मिलेगा।

3 | फार्मर्स कॉर्नर (Commerce Corner) पर क्लिक करें, इसके अंदर आपको Beneficiaries List पर क्लिक करना है। फिर ड्रॉप डाउन पर क्लिक करना होगा |

4 | अब इसमें आपको अपना राज्य, जिला, उप जिला, ब्लॉक और गांव का चुनाव करें।

5 | इसके बाद आपको ‘गेट डाटा’ (Get Data) पर क्लिक करना होगा।

6 | यदि आपका नाम लाभार्थियों की सूची (List) में नाम नहीं आता है, तो आवेदन में कुछ विसंगति होने की संभावना है।

7 | अपने नजदीकी कृषि सहायता केंद्र पर जाएं और पोर्टल या ऑफलाइन की मदद से गलती को सुधारें।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana का पैसा कब आएगा?

          किसानों को अगली यानि 11वीं किस्त के पैसे का बेसब्री से इंतजार है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पीएम किसान योजना की अगली किस्त का पैसा जल्द ही किसानों को भेजा जा सकता है | 11वीं किस्त का पैसा इसी महीने यानि जून में ही ट्रांसफर किया जा सकता है | मालूम हो की दो हजार रुपये की यह राशि सीधे बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है।

पीएम किसान स्टेटस मोबाइल से चेक करने की प्रक्रिया | PM Kisan Samman Nidhi Yojana Payment Status check Online

          PM Kisan Samman Nidhi Yojana की आधिकारिक वेबसाइट- https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं। ‘लाभार्थी स्थिति’ विकल्प पर क्लिक करें। फिर मोबाइल नंबर चुनें। ‘डेटा प्राप्त करें’ (Get Data) पर क्लिक करें। इसके साथ ही लाभार्थियों को उनकी स्थिति दिखाई देगी।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana का स्टेटस आधार कार्ड से चेक करने की प्रक्रिया

1.        आधार कार्ड से पीएम किसान सम्मान निधि योजना चेक करने के लिए सबसे पहले आपको इसकी आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाना होगा, जो आपके सामने इसका होम पेज खोल देगी।

2.        इसके होम पेज में आपको किसान कॉर्नर (Farmers Corner) के अंतर्गत लाभार्थी की स्थिति (beneficiary status) का विकल्प दिखाई देगा, उसे आपको चुनना है।

3.        इसे सेलेक्ट करते ही आपके सामने एक नया पेज खुलेगा, जिसमें आपको आधार कार्ड पर टिक करना है।

4.        इसके बाद आधार नंबर दर्ज करें और डेटा प्राप्त (Get Data) करें चुनें।

यह भी पढ़े-  What is Fastag | फास्टैग क्या हैं ?

5.        अब आपके सामने उस किसान की किश्तों की सारी जानकारी आ जाएगी, जिसमें आप सभी किश्तें देख सकेंगे।

6.        इससे आपको पता चल जाएगा की आपकी कौन सी किश्त कब और किस खाते में जमा हुई है।

7.        इस तरह आप आसानी से आधार कार्ड से किसान योजना का स्टेटस चेक कर सकते हैं।

PM Kisan Samman Nidhi Yojana में कितनी किस्तें हैं?

          इस योजना के तहत किसानों को हर साल 6 हजार रुपये दिए जाते हैं। यह राशि साल में 2-2 हजार कर चार महीने के अंतराल पर तीन किस्तों में दी जाती है। किसानों के खाते में अब तक 10 किश्त भेजी जा चुकी है, 11वीं के किसान बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं |

PM Kisan Samman Nidhi Yojana विवरण कैसे अपडेट करे?

          आधिकारिक पीएम-किसान पोर्टल पर जाएं https://pmkisan.gov.in/ नीचे ‘किसान कॉर्नर’ तक स्क्रॉल (Scroll) करें और ‘स्व-पंजीकृत किसानों का अद्यतन’ (Update Self Registered Farmers) बटन पर क्लिक करें। ‘स्वयं पंजीकृत किसान विवरण संपादित करें’ (Edit Self Registered Farmer Details) पृष्ठ खुल जाएगा। यहाँ पर अपना आधार नंबर (Aadhaar Number) और कैप्चा (Captcha) भरे और ‘खोज’ (Search) बटन पर क्लिक करें और जानकारी संपादित करें।

हमने इस आर्टिकल के माध्यम से आपको पीएम किसान सम्मान निधि योजना की जांच कैसे करें के बारे में सभी जानकारी विस्तार से दी है, आशा है की आप सभी जानकारी को अच्छी तरह से समझ गए होंगे। अगर आप ऐसी और सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं, तो आप इस आर्टिकल से प्राप्त कर सकते हैं। इस आर्टिकल से आपको हर रोज नई जानकारी मिलेगी, अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर करें। शुक्रिया।

यह भी पढ़े : अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी : Atal Pension Yojana in Hindi

यह भी पढ़े : Credit SCORE क्या होता है | CIBIL Score Meaning in Hindi

Online Earning के Tips और YouTube Creator बनने के लिए मेरे YouTube चैनल Techno 4 India को Subscribe करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here