केंद्रीय बजट 2022-2023 | Union Budget 2022-23 In Hindi

Union Budget 2022-23 In Hindi
Union Budget 2022-23 In Hindi

Union Budget 2022 : 1 फरवरी 2022 को भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने 39.45 लाख करोड़ का Budget  पेश किया था। सरकार ने Market के Demand में तेजी लाने के लिए Capital Expenditure में भारी बढ़ोतरी की। वित्त वर्ष 2022-2023 के लिए Capital Expenditure का लक्ष्य 7.5 लाख करोड़ रुपए का रखा गया है। ऐसे में Capital Expenditure में 35.4 % की बढ़ोतरी देखी जा सकती है। आर्थिक जानकार भी सरकार से ऐसी उम्मीद कर रहे थे। उनका कहना है कि प्राइवेट इन्वेस्टमेंट में सुधार की गति तेज नही है। ऐसे में सरकार को Capital Expenditure पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

आंशिक अनुमान लगाया जा रहा है कि वित्त वर्ष 2022-23 में Effective Capital Expenditure 10.68 लाख रुपए करोड़ का हो सकता है। ये GDP का 4.1 %  होगा। वित्त वर्ष 2019-20 के मुकाबले ये दुगने से ज्यादा है। वित्त वर्ष 2020-23 में 7.5 लाख करोड़ रुपए का Capital Expenditure GDP का 2.9 % होगा। वित्त मंत्री ने अपने भाषण में कहा कि Public Investment बहुत जरूरी है क्योंकि इससे डिमांड में तेजी आयेगी।

आने वाले 25 साल के लिए अर्थव्यवस्था की Budget  में गति देने के लिए आधार

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने Budget  में कहा कि Union Budget ने सभी और भविष्य की प्राथमिकताओं के साथ आने वाले 25 साल के लिए आर्थिक वृद्धि को आगे ले जाने का आधार रखा है। लोकसभा में अपने भाषण के दौरान वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ये भी कहा कि वित्त वर्ष 2022-23 के इस Budget  में भारत के आजादी के 75 से 100 साल तक के अमृत काल में आने वाले 25 साल में अर्थव्यवस्था को दिशा देने के लिए बुनियाद तैयार करने और उसकी रूपरेखा प्रस्तुत करने का प्रस्ताव दिया गया है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साथ ही ये भी कहा कि इस Budget  में 2021-22 के Budget  में तैयार किये गए सभी दृष्टिकोण को भी आगे बढाया जायेगा। आगे वित्त मंत्री ने अपने भाषण में ये भी कहा कि इस Budget  में भविष्य के अनुरूप और समावेशी अमृतकाल के लिए खाका तैयार किया गया और उसे के तहत इसे पेश किया जा रहा है लोकसभा मे। इससे हमारे युवाओं, महिलाओं, किसानों, अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने ये भी कहा कि इस Budget  में आधुनिक बुनियादी ढांचे पर भी जोर दिया गया है जोकि 100 साल के भारत के लिए होगा। ये PM गातिशक्ति द्वारा निर्देशित होगा और मल्टी-मॉडल दृष्टिकोण के साथ सभी को लाभ होगा।

यह भी पढ़े-  अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी : Atal Pension Yojana in Hindi

Union Budget 2022 में कहा खर्च होगा रुपया

1.        वित्त आयोग और अन्य अंतरण पर 10%

2.        केंद्र सरकार की सभी नगरीय योजनाओं पर 14%

3.        टैक्स और शुल्कों में राज्यों के हिस्से पर 16%

4.        ब्याज भुगतान पर 20%

5.        सब्सिडी पर 8%

6.        रक्षा पर 8%

7.        पेंशन पर 5%

8.        अन्य व्यय पर 10%

9.        केंद्रीय प्रायोजित योजनाओं पर 9%

Union Budget 2022 में कहां से आएगा रुपया

•         केंद्रीय उत्पाद शुल्क से 8%

•         गैर कर राजस्व से 6%

•         गैर ऋण पूंजी से 5%

•         सीमा शुल्क से 3%

•         कॉरपोरेट टैक्स से 13%

•         इनकम टैक्स से 14%

•         कर्ज और देयताओं से 36%

•         वस्तु एवं सेवा कर से 15%

Union Budget 2022 में टैक्स को लेकर क्या-क्या ऐलान हुए

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने Budget  में आयकर के स्लैब और टैक्स दरों में कोई बदलाव नही किया। आयकर के पुराने व्यवस्था के अनुसार 60 साल से कम के टैक्सपेयर्स के लिए 2.5 लाख रुपये से कम आय पर कोई टैक्स नही होगा। वही 2.5 लाख से 5 लाख रुपये तक कि ऐये पर 5%, 5 से 10 लाख रुपये के बीच के आय पर 20%, 10 लाख रुपये से ऊपर की आय पर 20% टैक्स लगेगा।

वहीं नयी टैक्स व्यवस्था के अनुसार 2.5 लाख रुपये तक कि आय पर कोई टैक्स नही लगेगा। वहीं 2.5-5 लाख रुपये तक 5%, 5-7.5 लाख रुपये तक 10% टैक्स लगेगा, 7.5-10 लाख रुपये पर 15% टैक्स लगेगा, 10-12.5 लाख रुपये तक 25% टैक्स लगेगा और 15 लाख रुपये से ऊपर 30% टैक्स लगेगा।

यह भी पढ़े-  IPO क्या है? यह कैसे काम करता है | What is IPO in hindi

Union Budget 2022 में टैक्स को लेकर अन्य ऐलान

टैक्स रिटर्न्स के नियमों में राहत देते हुए सरकार ने 2 साल तक Updated ITR फ़ाइल करने का मौका दिया है। सरकार ने इस राहत का ऐलान करते हुए कहा कि सरकार के इस कदम से करदाताओं की दौड़भाग घटेगी और कोर्ट की मामलों में भी कमी आएगी। सरकार के अनुसार अगर कोई करदाता अपने ITR में कुछ जानकारी देना भूल जाता है या फिर कोई जानकारी छूट जाती है तो वो उसे अगले 2 साल में सुधार सकता है। इसके साथ ही NPS पर टैक्स से राहत बढ़ी है। सरकारी कर्मचारियों के लिए NPS योजना में टैक्स में छूट का दायरा 10% से बढ़ाकर 14% किया है।

Union Budget 2022 में डिजिटल करेंसी से जुड़ा नया नियम

डिजिटल एसेट और क्रिप्टोकरेंसी से जुड़ा एक बड़ा नियम 2022 के Budget  में लाया गया है सरकार द्वरा। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अपने Budget  में कहा कि Cryptocurrency से होने वाली कमाई पर 30% टैक्स लगेगा अब।

किसानों के लिए फायदा

वित्त मंत्री ने 2022-23 के अपने Budget  में कहा कि कृषि वानिकी को अपनाने के लिए किसानों को वित्तिय सहायता प्रदान की जायेगी। उन्होंने ये भी कहा कि किसानों को डिजिटल सेवा दे जायेगी।

तिलहनों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए अभियान शुरू किया जायेगा।

Budget के प्रमुख ऐलान

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2022-23 Budget  के भाषण के प्रमुख हिस्से के रूप में ऐलान करते हुए घोषणा की और कहा कि स्पेक्ट्रम नीलामी भी इस Budget  में शामिल रहेगी जो 2022 में निजी फर्मों द्वारा 2022-2023 के भीतर 5G मोबाइल सेवाओं के शुरू करने के लिए आयोजित की जाएगी। एक बड़े कदम में डिजिटल संपत्ति पे 30% कर की भी घोषणा हुई।

यह भी पढ़े-  How to Aplly For Bank Loan 2022 : बैंक से लोन कैसे ले?

बुनियादी Budget

●PM Housing Loan  के लिए 48,000 करोड़ का आवंटन किया गया।

●30 लाख नई नौकरियां सृजित की जाएंगी।

●80 लाख गरीबों के लिए घर बनाया जायेग।

●कटे और पॉलिश हीरे और रत्नों पर कस्टम ड्यूटी घटाकर 5% किया जाएगा।

●हीरे की ज्वैलरी सस्ती होगी

●विदेश से आने वाली मशीनें सस्ती होंगी।

●कैमेरा, मोबाइल फ़ोन और चार्जर सस्ता होगा।

●खेती का सामान सस्ता होगा

●चमड़े का सामान और कपड़ा सस्ता होगा।

●1 करोड़ की जगह अब 10 करोड़ की कमाई पर लगेगा कॉर्पोरेट टैक्स।

●स्टार्टअप्स के लिए 3 साल तक टैक्स इंसेटिव

●कॉरपोरेट टैक्स पर सरचार्ज 12% से घटकर 7% किया गया।

●RBI लांच करेगा डिजिटल रुपया

यह भी पढ़े : अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी : Atal Pension Yojana in Hindi

यह भी पढ़े : Credit SCORE क्या होता है | CIBIL Score Meaning in Hindi

For NCERT Solutions Please visit www.educationforindia.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here