आपको बता दें की उत्तर प्रदेश राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार की बालिकाओं को मदद प्रदान करने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने यूपी भाग्यलक्ष्मी योजना का शुभारंभ किया है। Up Bhagya Laxmi Yojana 2022 के तहत उत्तर प्रदेश राज्य के बीपीएल वर्ग परिवार के बच्ची के जन्म के वक्त 50000 रुपये की आर्थिक धनराशि बच्ची के देखभाल और पोषण के लिए आर्थिक सहायता के रूप में प्रदान करती है। इसके अलावा बालिका के मां को भी Up Bhagya Laxmi Yojana के अंतर्गत 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना के जरिए राज्य सरकार बच्ची के जन्म से लेकर उसकी पूर्ण रूप से शिक्षा पूरी करवाने हेतु भी बच्चियों को कक्षा अनुसार सहायता राशि प्रदान करवाती है।
समाज में अभी भी बेटियों के लिए नकारात्मक सोच रखी जाती है जिसके कारण से भ्रूण हत्या जैसे अपराध होते हैं। इस सोच में सुधार करने के लिए सरकार द्वारा अलग-अलग प्रकार की योजनाओं का संचालन किया जाता है। इस योजना को शुरू करने का मुख्य उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या जैसे अपराध को रोकथाम करना हैं।
Table of Contents
UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 क्या है?
जैसा कि हम ऊपर आप सभी को बता चुके हैं कि UP Bhagya Laxmi Yojana की शुरुआत उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ ने 2022 में की है। यह योजना महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित है। UP Bhagya Laxmi Yojana के तहत राज्य के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को लाभ दिया जाता है। इस योजना के माध्यम से राज्य के कमजोर परिवार में कन्या के जन्म पर बालिका के भरण-पोषण के लिए बेटी के नाम पर ₹ 50000 तथा माता को बेहतर भोजन एवं पोषण प्राप्त करने के लिए 5100 रुपये की सहायता प्रदान की जाती है। . ताकि बालिका और मां दोनों को अच्छा स्वास्थ्य मिल सके। इस योजना के तहत लाभार्थी के पास चालू बैंक खाता होना अनिवार्य है क्योंकि राज्य सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली वित्तीय सहायता सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में जमा की जाएगी। आपको बता दें कि UP Bhagya Laxmi Yojana का लाभ अलग-अलग किश्तों में दिया जाएगा। जब बालिका छठी कक्षा में आएगी तो माता-पिता को ₹3000 की किश्त जारी की जाएगी। इसके बाद कक्षा 8वीं में ₹5000, कक्षा 10वीं में ₹7000 और कक्षा 12वीं में ₹8000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 का उद्देश्य
ये बात तो आप सभी जानते ही हैं, ऐसे कई लोग हैं जो आज भी बेटी को जन्म से पहले ही उसकी जान ले लेते हैं | कई गरीब परिवार आर्थिक तंगी के कारण लड़कियों को पैदा नहीं होने देते हैं। इस वजह से लड़कियों की संख्या कम हो रही है। इस योजना के माध्यम से इस योजना का उद्देश्य राज्य के लोगों की लड़कियों के प्रति नकारात्मक सोच को बदलना और बेटियों के जीवन स्तर को ऊपर उठाना और हमारे ग्राम समाज में बेटियों के साथ भेदभाव को समाप्त करना और उनकी स्थिति में सुधार करना है। UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 के माध्यम से बच्ची को जन्म से ही उसकी पढ़ाई के लिए पैसे दिए जाएंगे। UP Bhagya Laxmi Yojana के तहत लड़कियों की शादी के लिए भी सहायता दी जाएगी। इन सभी समस्याओं को देखते हुए राज्य सरकार ने UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 शुरू की है, इस योजना के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को रोका जा सकता है। सभी के परिवार में भी बालिकाओं को समान रूप से देखा जाना चाहिए। इस योजना के माध्यम से लड़कियों के परिवार भी अधिक से अधिक लड़कियों को अपनी बेटियों को शिक्षित करने के लिए प्रोत्साहित कर सकेंगे। जिससे हमारे ग्राम समाज की बेटियां भी पढ़-लिख कर अपना भविष्य संवार सकेंगी और प्रदेश में पुत्र-पुत्रियों के जन्म अनुपात में समानता आएगी।
UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 में आपको मिलने वाले लाभ
● शिक्षा सुविधा का लाभ प्राप्त करने के लिए लड़की का सरकारी शिक्षण संस्थान से पढ़ना ज़रूरी है |
● लड़की की 21 वर्ष की उम्र होने पर राज्य सरकार लड़की के माता-पिता को कुल 2 लाख रुपये की मदद प्रदान करेगी |
● कन्या भ्रूण हत्या कम होंगी और लिंगानुपात में सुधार होगा |
● गरीब परिवारों में जन्म लेने वाली बेटियों के पालन-पोषण के लिए सहायता प्रदान करना।
● लड़कियों के भविष्य को उज्जवल बनाना है।
● इस योजना के तहत सबसे पहले किसी गरीब परिवार में बेटी के जन्म पर उसके खाते में आर्थिक सहायता के रूप में 50000 रुपये की राशि प्रदान की जाएगी।
● बेटी के जन्म होने पर मां को राज्य सरकार के द्वारा 5100 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
● 06वीं कक्षा में पहुंचने वाली बालिकाओं पर 3000 रुपए, 08वीं कक्षा में पहुंचने पर 5000 रुपए, 10वीं कक्षा में पढ़ने वाली 7,000 रुपए और 12वीं कक्षा में पहुंचने पर 8,000 रुपए की राशि जारी की जाएगी।
● यह योजना का लाभ केवल दो बेटियों के होने पर ही दिया जाएगा।
● लड़कियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करना।
UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 Eligibility
● 31 मार्च 2006 के बाद गरीब परिवार में जन्म लेने वाली बीपीएल सूची में आने वाली बालिकाओं को UP Bhagya Laxmi Yojana का लाभ मिल सकता है।
● स्वास्थ्य विभाग की ओर से बेटी का समय पर टीकाकरण अवश्य कराएं।
● आवेदक के परिवार की 2 लाख रुपये से कम वार्षिक आय होने पर इसका पात्र होंगे |
● इस योजना में पुत्री का पंजीकरण जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत करने पर पुत्री के जन्म के 1 वर्ष के भीतर किया जाना चाहिए।
● आवेदक परिवार को आर्थिक रूप से कमजोर गरीब परिवार की बालिकाओं को लाभ दिया जाएगा।
● आवेदक के माता-पिता का उत्तर प्रदेश राज्य के स्थायी निवासी होना ज़रूरी है |
● योजना का लाभ आवेदक परिवार की केवल दो बालिकाओं को ही प्रदान किया जाएगा।
● अगर बालिका की शादी 18 साल से कम उम्र में हो जाती है तो उसे 2 लाख रुपये की सहायता राशि नहीं मिलेगी।
● इस योजना में आवेदन करने के लिए आवेदक लड़की का बैंक में खाता होना अनिवार्य है, तभी उसकी शिक्षा पूरी करने के लिए उसके बैंक खाते में आर्थिक सहायता राशि भेजी जाएगी।
UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 आवेदन हेतु आवश्यक दस्तावेज
● मोबाइल नंबर
● (Caste Certificate) जाति प्रमाण पत्र
● माता-पिता का आधार कार्ड
● पते का सबूत
● जन्म प्रमाणपत्र
● (Income Proof Certificate) आय प्रमाण प्रमाण पत्र
● बैंक खाता पासबुक
● पासपोर्ट साइज फोटो
UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 Online आवेदन करने की प्रक्रिया
क्या आप भी UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं तो इसके लिए आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया नीचे दी गई है। नीचे दिए गए चरणों का पालन करें और UP Bhagya Laxmi Yojana के लिए पंजीकरण करें:
● इस योजना के लिए आवेदन पत्र प्राप्त करने के लिए आपको सबसे पहले महिला एवं बाल विकास विभाग, उत्तर प्रदेश की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। http://mahilakalyan.up.nic.in/
● इसके बाद आपको आधिकारिक वेबसाइट से UP Bhagya Laxmi Yojana आवेदन फॉर्म का पीडीएफ डाउनलोड करना होगा।
● एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसमें पूछी गयी पूरी जानकारी सही भरे – नाम, पता, जन्म तिथि, आदि ।
● आवेदन पत्र भरने के बाद इसके साथ आप अपने सभी आवश्यक दस्तावेज लगाए ।
● अब आपको आवेदन पत्र अपने नजदीकी आंगनवाड़ी केंद्र या महिला कल्याण विभाग के कार्यालय में जमा करना होगा। इस तरीके से आप UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 के लिए आवेदन कर सकते हैं।
UP Bhagya Laxmi Yojana 2022 आवेदन की स्थिति कैसे पता करें
जिन लोगों ने UP Bhagya Laxmi Yojana के लिए आवेदन किया है और उन्हें अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है, तो वे आंगनबाडी केंद्र या महिला कल्याण विभाग के कार्यालय में अपने आवेदन की स्थिति या स्थिति की जांच कर सकते हैं जहां आपने अपना आवेदन पत्र जमा किया है। पता कर सकते हैं।
यह भी पढ़े : अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी : Atal Pension Yojana in Hindi
यह भी पढ़े : Credit SCORE क्या होता है | CIBIL Score Meaning in Hindi
For NCERT Solutions Please visit www.educationforindia.com