विधवा पेंशन योजना 2022 | महिलाओ को प्रतिमाह 1500 रूपये की पेंशन धनराशि

विधवा पेंशन योजना 2022
विधवा पेंशन योजना 2022

भारत मे ऐसी बहुत महिला है जिनके पति की मृत्यु के बाद उन पर आफतों का पहाड़ टूट पड़ता है। ऐसी परिस्थिति मे उन गरीब बेसहारा विधवा महिलाओ को घर का खर्च चलाना मुश्किल हो जाता है |  इसकी वजह से आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओ को अपना जीवन यापन करने में मुस्किले आती है। यही परेशानियों को देखते हुऐ विधवा पेंशन योजना सभी आर्थिक रूप से कमजोर विधवाओं के लिए सरकार द्वारा संचालन किया जा रहा है। विधवा पेंशन योजना के माध्यम से देश में पात्र विधवा महिलाओं को प्रतिमाह पेंशन प्रदान की जाती है। इस योजना का मुख्य उड्देष ऐसी पात्र विधवा महिलाओ की इस्थिति को सुधारना है |

विधवा पेंशन योजना 2022 क्या हैं ?

इस योजना के अंतर्गत केवल वही महिला पात्र होती है जो की गरीबी रेखा के नीचे आती है और विधवा होती है | इस योजना के अंतर्गत पात्र महिलाएं को सरकार के द्वारा हर महीने सहयोग राशि प्राप्त होती है | इस राशि से उनको अपना सामान्य जीवन यापन करने मे सहायता होती है | इस योजना के तहत राज्य सरकार अपने स्तर पर राज्य की निराश्रित विधवा महिलाओं को पेंशन के रूप में वित्तीय सहायता प्रदान कराती है। अगर आपकी कोई पहचान मे या घर के बगल मई ऐसी कोई महिला रहती हो तो आप उन्हें विधवा पेंशन योजना की जानकारी अवश्य दें।

आज हम आपको विधवा पेंशन योजना 2022 के लिए आवेदन, पात्रता, आवश्यक दस्तावेजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं ।

विधवा पेंशन योजना 2022 का उद्देश्य

विधवा पेंशन योजना का मुख्य उद्देश्य विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। पति की मौत के बाद महिलाओं को कई तरह की आर्थिक दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इसी को ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा विधवा पेंशन योजना चलाई जाती है। इस विधवा पेंशन योजना के माध्यम से सरकार द्वारा विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। ताकि वह अपना गुजारा कर सके। इस योजना से विधवा महिलाएं आत्मनिर्भर और सशक्त होंगी और उनकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार होगा। इस पेंशन योजना की वजह से अब किसी गरीब विधवा महिला को अपनी जरूरतें पूरी करने के लिए किसी के ऊपर निर्भर रहने की भी जरूरत नहीं होगी।

यह भी पढ़े-  Up Bhagya Laxmi Yojana 2022 क्या हैं? Online कैसे Apply करे?

विधवा पेंशन योजना के लाभ

●        यह योजना का लाभ देश की केवल विधवा महिलाये ले सकती है।

●        देश के राज्यों की सरकारें अपने राज्य की जरूरतमंद और आर्थिक रूप से गरीब निराश्रित विधवा महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान कर रही हैं ताकि वह अपना जीवन यापन अच्छे से कर सकें।

●        केवल गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली विधवा महिलाओ को ही इस योजना का लाभ मिलता हैं।

●        विधवा पेंशन योजना के तहत सरकार द्वारा दी जाने वाली राशि सीधे लाभार्थी विधवा के बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। इसके लिए आवेदक का बैंक खाता होना अनिवार्य है और बैंक खाता आधार से जुड़ा होना चाहिए।

●        इस कार्यक्रम का लाभ उत्तर प्रदेश में 18 से 60 वर्ष की आयु की आर्थिक रूप से गरीब विधवा महिलाओं को दिया जाएगा।

विधवा पेंशन योजना 2022 की पात्रता

●        इस योजना के अंतर्गत केवल विधवा महिलाओं को ही पात्र माना जाएगा।

●        यदि आवेदक अपने पति की मृत्यु के बाद पुनर्विवाह करती है, तो उसे इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।

●        इस योजना का लाभ लेने के लिए विधवा महिला की उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच होनी अनिवार्य है।

●        यदि विधवा के बच्चे वयस्क नहीं हैं या यदि वे वयस्क हैं, लेकिन मां की देखभाल नहीं कर सकते हैं, तो महिला को पेंशन मिलेगी। यदि विधवा वयस्क नहीं है, तो वह पेंशन की हकदार नहीं होगी।

Vidhwa Pension Yojana 2022 का लाभ लेने के लिए महत्वपूर्ण दस्तावेज़

●        आवेदक का आधार कार्ड

●        पति का मृत्यु प्रमाण पत्र

●        पते का सबूत

●        आय प्रमाण पत्र

●        आयु प्रमाण पत्र

●        बैंक खाता पीएसबुक

●        मोबाइल नंबर

●        पासपोर्ट साइज फोटो

विधवा पेंशन योजना 2022 में आवेदन कैसे करें?

इच्छुक लाभार्थी जो इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन करना चाहते हैं, कृपया नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

●        सबसे पहले आवेदक को अपनी स्थिति के अनुसार इस योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। आधिकारिक साइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जाएगा।

यह भी पढ़े-  इंदिरा आवास योजना | Indira Awas Yojana List 2022

●        इसके होम पेज पर आपको विधवा पेंशन का विकल्प दिखाई देगा और आपको इस विकल्प पर क्लिक करके आगे बढ़ना होगा।

●        ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने निम्न पेज खुल जाएगा इस पेज पर आपको अप्लाई नाउ ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

●        उसके बाद आपके सामने अगले पेज पर रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुल जाएगा। इस रजिस्ट्रेशन फॉर्म में आपको सारी जानकारी भरनी है।

●        रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरने के बाद आपको इसे सबमिट करना होगा। इस तरह आपका अनुरोध पूरा हो जाएगा।

उपयोगकर्ता लॉगिन प्रक्रिया

●        इसकी शुरुवात श्रम विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने से होगी ।

●        अब आपके सामने होम पेज खुलेगा।

●        इसके बाद आपको User Login ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।

●        अब आपके सामने एक डायलॉग बॉक्स खुलेगा।

●        इस बॉक्स में आपको User type का चयन करना होगा।

●        फिर आपको यूजरनेम और पासवर्ड और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

●        फिर आपको साइन इन के विकल्प पर क्लिक करना होगा।

●        इस तरह आप लॉग इन कर सकते हैं।

नोट :- अलग-अलग राज्यों में विधवा पेंशन लॉगिन करने की प्रक्रिया थोड़ी भिन्न हो सकती है, लेकिन हमने आपको एक सामान्य प्रक्रिया बताई है जिसका पालन लगभग हर राज्य सरकार करती है।

बिहार विधवा पेंशन योजना

बिहार विधवा पेंशन योजना का लाभ बिहार सरकार द्वारा बिहार राज्य की विधवा महिलाओं को दिया जाता है। बिहार सरकार द्वारा लाभार्थी महिलाओं को ₹400 प्रति माह उनके बैंक खाते में दिया जाता है, यह पैसा राज्य सरकार द्वारा महिला के खाते में डायरेक्ट बैंक ट्रांसफर यानि डीबीटी के माध्यम से जमा किया जाता है। बिहार विधवा पेंशन योजना के लिए बिहार राज्य की केवल वही महिलाएं आवेदन कर सकती हैं जो आर्थिक रूप से कमजोर हैं और जिनके घर में कमाने वाला कोई नहीं है, साथ ही योजना में आवेदन करने के लिए महिला की आयु 18 वर्ष से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए |

महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना

इस योजना के तहत राज्य की आर्थिक रूप से गरीब विधवा महिलाओं को राज्य सरकार द्वारा प्रति माह 600 रुपये की वित्तीय सहायता प्रदान की जाएगी। इस महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना में यदि किसी महिला के एक परिवार में एक से अधिक बच्चे हैं तो उस परिवार को 900 रुपये प्रतिमाह पेंशन मिलेगी। इस योजना के तहत, आवेदक की वार्षिक पारिवारिक आय रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए। उसके बाद ही वे महाराष्ट्र विधवा पेंशन योजना के तहत आवेदन कर सकते हैं। महाराष्ट्र सरकार द्वारा संचालित इस योजना का लाभ लेने के लिए विधवा महिला की उम्र 65 वर्ष से कम होनी चाहिए।

यह भी पढ़े-  Apply Pradhan Mantri Awas Yojana 2022 | ऑनलाइन आवेदन: प्रधानमंत्री आवास योजना

राजस्थान विधवा पेंशन योजना

राजस्थान राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही इस विधवा पेंशन योजना के तहत 18 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 55 वर्ष से कम उम्र की महिलाओं को 500 रुपये प्रति माह और विधवा, तलाकशुदा महिला को 55 वर्ष या उससे अधिक लेकिन 60 वर्ष की उम्र से कम की विधवाओं को 750 रुपये प्रति माह पेंशन राशि दी जाती है और 60 वर्ष या इससे ज़यादा लेकिनं 75 वर्ष से कम उम्र की महिलाओ को 1000 रूपये की धनराशि तथा 75 वर्ष या इससे अधिक आयु की महिलाओ को प्रतिमाह 1500 रूपये की पेंशन धनराशि वित्तीय सहायता के रूप में प्रदान की जाएगी । इस योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय 48000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

झारखंड विधवा पेंशन योजना

झारखंड सरकार द्वारा राज्य की विधवा महिलाओं को वित्तीय लाभ प्रदान करने के लिए झारखंड विधवा पेंशन योजना शुरू की गई है। झारखंड विधवा पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए महिला आर्थिक रूप से कमजोर और कमजोर होने के साथ-साथ उसके घर में कमाने वाला कोई भी व्यक्ति नहीं होना चाहिए। ऐसी विधवा महिलाएं झारखंड विधवा पेंशन योजना के लिए आवेदन कर सकती हैं, जिनकी आयु 18 से 60 वर्ष के भीतर हो।

आज के इस लेख मैं हमने आप सभी को विधवा पेंशन योजना 2022 से जुडी जानकारी दी है | हमको उम्मीद है ये जानकारी आपके काम आयी होगी और आपको इसे पढ़कर इस योजना से जुडी सभी बात क्लियर हो गयी होंगी आप हमारी ये जानाकरी अपने दोस्त, रिश्तेदार के साथ शेयर कर सकते है |

यह भी पढ़े : अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी : Atal Pension Yojana in Hindi

यह भी पढ़े : Credit SCORE क्या होता है | CIBIL Score Meaning in Hindi

For NCERT Solutions Please visit www.educationforindia.com

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here