Computer क्या है? What is Computer in Hindi: Complete Definition

What is Computer in Hindi
What is Computer in Hindi

          Computer एक ऐसी मशीन है जो डेटा की गणना करने, स्टोर करने और जानकारी का निष्कर्ष निकालकर देने मे सहायता करता है। कंप्यूटर मे हार्डवेयर और सॉफ्टवेयर दोनों का उपयोग होता हैं | Latin शब्द “computare” से Computer शब्द को लिया गया है | इसका मतलब है गणना करना या Calculation करना | मुख्या तौर से देखा जाये तो इसके तीन काम है | पहला DATA को लेना जिसे Input भी कहा जाता है | दूसरा काम उस डाटा को Processing करने का होता है और आखरी काम उसको processed डाटा को दिखाना जिसे Output भी कहा जाता हैं |

Input Data → Processing → Output Data

input process output
input process output

          Input device – इनपुट डिवाइस कंप्यूटर का एक बहुत ही जरूरी अंग है | इनपुट डिवाइस के मदद से यूजर कंप्यूटर में निर्देशों को डाल सकते हैं | इनपुट डिवाइस का सबसे बड़ा उदाहरण keyboard, mouse, scanner है | इन उपकरणों के माध्यम से कंप्यूटर यूजर के निर्देश को ग्रहण करता है |

          System unit – कंप्यूटर के प्रोसेसर को सिस्टम यूनिट कहा जाता है यह हर कंप्यूटर का अलग-अलग होता है | System unit के माध्यम से कंप्यूटर को दिए गए निर्देश को प्रोसेस करता हैं |

          Memory – कंप्यूटर द्वारा यूजर द्वारा दिए गए निर्देश को देने के बाद, यह उन निर्देश को लंबे समय तक बनाए रखने के लिए अपनी मेमोरी में सेव कर लेता है। मेमोरी कंप्यूटर का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा है।

          Storage unit – स्टोरेज यूनिट भी कंप्यूटर के मुख्य भागों में से एक हैं | कंप्यूटर इन स्टोरेज यूनिट में यूजर उपयोगकर्ता दिए गए निर्देशों के परिणामों को सेव करते हैं |

          Output device – आउटपुट डिवाइस कंप्यूटर का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है बिना इसके कंप्यूटर बेकार है | यूजर कंप्यूटर में जो भी निर्देश डालता है, कंप्यूटर उस Information को Process करके Output device से ही दिखाता है | Monitor और Printer सबसे मुख्य आउटपुट डिवाइस है |

Table of Contents

कंप्यूटर का जनक किसे कहते हैं ? Who is The Father of Computer

Charles Babbage Father of Computer
Charles Babbage Father of Computer

          मॉडर्न कंप्यूटर का जनक Charles Babbage को कहा जाता है | सबसे पहले उन्होंने ही Mechanical कंप्यूटर को डिजाईन किया और कंप्यूटर को Analytical Engine के नाम से भी जाना जाता है | इसमें Punch Card की मदद से डाटा को insert किया जाता था |

          तो हम कंप्यूटर को एक ऐसा advanced इलेक्ट्रॉनिक device कह सकते हैं जो की raw data को input के ज़रिये में User से लेता है और फिर उस data को program के द्वारा process करता है और आखिर मे परिणाम को Output के रूप में दिखाता है | ये दोनों numerical और non-numerical calculation को process करने मे सक्षम होता है |

कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है? Full Form of Computer

कंप्यूटर का तकनकी रूप से कोई फुल फॉर्म नहीं होता है | लेकिन, कंप्यूटर का एक काल्पनिक फुल फॉर्म जरूर है,

C – Commonly

O – Operated

M – Machine

P – Particularly

U – Used for

T – Technical and

E – Educational

R – Research

          यदि आप इसका हिंदी में अनुवाद करते हैं तो कुछ ऐसा होगा, व्यापार, शिक्षा और अनुसंधान के लिए विशेष रूप से उपयोग की जाने वाली सामान्य ऑपरेटिंग मशीन।

कंप्यूटर कैसे काम करता है? How Does Computer Work in Hindi

          कंप्यूटर इनपुट और आउटपुट डिवाइस के सहायता से उपयोगकर्ता द्वारा दिए कार्यों को करता है | कंप्यूटर में कोई भी कार्य को करने के लिए यूजर सबसे पहले इनपुट डिवाइस जैसे कीबोर्ड, माउस, स्कैनर की मदद से अपना इनपुट डाटा, इंफॉर्मेशन और प्रोग्राम को कंप्यूटर में डालते हैं | फिर कंप्यूटर यूजर द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन, डाटा, प्रोग्राम, को अपने प्रोसेसर के मदद से दिए गए काम को प्रोसेस करता है | फिर प्रोसेस को पूरा करने के बाद कंप्यूटर रिजल्ट को आउटपुट डिवाइस जैसे मॉनिटर, प्रिंटर के मदद से यूजर को परिणाम दिखता है | उपयोगकर्ता द्वारा दी गई इंफॉर्मेशन और डेटा को लंबे समय तक स्टोर करके रखने के लिए कंप्यूटर इन डाटा को हार्ड डिस्क और अन्य स्टोरेज डिवाइस के मदद से स्टोर करता है |

          कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिससे आप हर जगह देख सकते हैं | आजकल कंप्यूटर बहुत ही सामान्य हो गया है | हर प्रकार छोटे-बड़े काम को करने के लिए कंप्यूटर का आज के समय मे उपयोग किया जाता है | इसके इस्तेमाल से लोग अपने काम को आसानी से कम समय में पूरा कर लेते हैं |

यह भी पढ़े-  TOP 10 Best Free Screen Recorder for PC 2022

          हम सभी अपने हिसाब से कंप्यूटर का इस्तेमाल करते हैं, कुछ लोग कंप्यूटर का बहुत कम इस्तेमाल करते हैं और कुछ इसका बहुत ज्यादा इस्तेमाल करते हैं, कंप्यूटर का इस्तेमाल लोगों की जरूरत पर निर्भर करता है।

          हम सभी लोग कंप्यूटर का उपयोग अपने हिसाब से करते हैं कुछ लोग कंप्यूटर का बहुत ही कम इस्तेमाल करते है तो कुछ बहुत ही ज्यादा इस्तेमाल करते है कंप्यूटर का उपयोग लोगों की आवश्यकता के ऊपर निर्भर करता है |

कंप्यूटर का इतिहास : History of Computer in Hindi

          इस बात को सही तरह से सिद्ध नहीं किया जा सकता है की कंप्यूटर का development कब से शुरू किया गया | लेकिन officially कंप्यूटर की development को generation के मुताबिक classify किया गया है |

Computer Generation Definition

 इन्हें मुख्य रूप से 5 हिस्सों में बांटा गया हैं |

          जब बात Computer की generation की आती है तो इसका मतलब है की Computer की पीडियां। जैसे जैसे computer में विकास होते हैं उन्हें अलग अलग पीड़ियों में विभाजित कर दिया ताकि इन्हें ठीक तरीके से समझने में आसानी हो |

1.        कंप्यूटर की पहली पीढ़ी (Computer First Generation)1940-1956 (Vacuum Tubes)

          सबसे पहले Generation के कंप्यूटर Vacuum tubes को circuitry और Magnetic Drum को memory के लिए इस्तमाल करते थे | ये size में काफी बड़े बड़े हुआ करते थे | इनको चलाने में काफी बिजली का इस्तमाल होता था | ज्यादा बड़ा होने के साथ इसमें heat की भी बहुत ज़्यादा समस्या थी जिससे ये कई बार अच्छे से काम नहीं कर पाता था | इनमे Machine Language का इस्तमाल होता था | जैसे की UNIVAC और ENIAC.

2.        कंप्यूटर की दूसरी पीढ़ी (Computer Second Generation)1956-1963 (Transistors)

Second generation के computers में transistors ने vacuum tubes की जगह इस्तेमाल किया जाने लगा | Transistor बहुत ही कम जगह लेते थे, छोटे थे, तेज थे, सस्ते थे और ज्यादा Energy Efficient थे | ये पहले generation के कंप्यूटर की तुलना में कम heat generate करते थे लेकिन फिर भी इसमें heat की समस्या अभी भी थी |

High Level programming Language जैसे FORTRAN और COBOL को इसमें इस्तमाल में लाया गया था |

3.        कंप्यूटर की तीसरी पीढ़ी (Computer Third Generation) 1964-1971 (Integrated Circuits)

          पहली  बार Integrated Circuit का इस्तमाल Third generation के कंप्यूटर में किया गया था | जिसमे Transistors को छोटा कर silicon chip को अन्दर डाला जाता था जिसे Semi-Conductor कहा जाता है | इसका फ़ायदा ये हुआ की कंप्यूटर की processing करने की गति काफी बढ़ गयी | computers के इस generation को ज्यादा user friendly बनाने के लिए पहली बार keyboards, Monitors और Operating System का इस्तमाल किया गया | पहली बार इसे Market में launch किया गया था |

यह भी पढ़े-  Quantum Computer क्या है? भविष्य का कंप्यूटर जो Super Computer से भी फास्ट हैं

4. कंप्यूटर की चौथी पीढ़ी (Computer Fourth Generation) 1971-Present (Microprocessors)

          इस generation मे Microprocessor का इस्तमाल किया गया और इससे हजारों Integrated Circuit को एक ही सिलिकॉन chip में लगाया संभव हो पाया | कंप्यूटर के आकार को इससे कम करने में बहुत सहायता मिली |

          Microprocessor के इस्तमाल से कंप्यूटर की efficiency और भी बढ़ गयी और इससे बहुत कम समय में बड़े बड़े Calculations करना आसान हो गया |

 5. कंप्यूटर की पांचवीं पीढ़ी (Computer Fifth Generation) Present-Beyond (Artificial Intelligence)

          आज के दौर का है Fifth generation जहाँ की Artificial Intelligence ने अपना दबदबा बना लिया है | अब नयी Technology जैसे Parallel Processing, Speech recognition, Quantum Calculation जैसे कई advanced तकनीक इस्तमाल में आने लगी हैं |

          ये एक ऐसी generation हैं जहाँ की कंप्यूटर की Artificial Intelligence होने के कारण स्वयं decision लेने की क्षमता आ गई है | सारे काम धीरे धीरे इससे Automated हो जायेंगे |

          अब तक आपको कंप्यूटर का हिंदी मे परिचय में मिल चूका होगा | मुझे पूरी आशा है की मैंने आप लोगों को (What is Computer in Hindi) कंप्यूटर क्या है और कंप्यूटर के प्रकार के बारे में पूरी जानकारी दी और उम्मीद करता हूँ आप लोगों को इस कंप्यूटर Technology के बारे में समझ आ गया होगा |

अब आप आसानी से बेझिझक उत्तर दे सकते हैं कि कंप्यूटर क्या है।

यह भी पढ़े : अटल पेंशन योजना की पूरी जानकारी : Atal Pension Yojana in Hindi

यह भी पढ़े : Credit SCORE क्या होता है | CIBIL Score Meaning in Hindi

Online Earning के Tips और YouTube Creator बनने के लिए मेरे YouTube चैनल Techno 4 India को Subscribe करें |

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here